{"_id":"5f180ab78ebc3e9fa53cc3ef","slug":"a-young-man-ran-away-with-a-girlfriend-turned-corona-positive22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Uttarakhand: रुद्रपुर में प्रेमिका को लेकर भागा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Uttarakhand: रुद्रपुर में प्रेमिका को लेकर भागा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव
Thu, 23 Jul 2020 12:04 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड में रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से एक माह पहले भागे प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। दोनों का रामपुर बॉर्डर के पास मेडिकल टीम ने रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें प्रेमी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रेमी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के साथ ही प्रेमिका को क्वारंटीन कर दिया है। एसओ विद्या दत्त जोशी ने बताया कि एक माह पहले इलाके का एक युवक नाबालिग को लेकर भाग गया था। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की तहरीर के बाद नामजद युवक पर केस दर्ज कर उनकी खोज शुरू कर दी थी, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह दोनों को रामपुर बॉर्डर से पकड़ लिया। बॉर्डर पर रैपिड टेस्ट करने पर युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। युवती को परिजनों को सौंपकर होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन