{"_id":"6799efb7871da7eb85081ba5","slug":"a-woman-from-kichha-died-in-the-stampede-during-mahakumbh-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मची भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत, बेटे-बहू के साथ गई थी गुड्डी देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मची भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत, बेटे-बहू के साथ गई थी गुड्डी देवी
Wed, 29 Jan 2025 02:39 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:39 PM IST
सार
महाकुंभ में मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने बेटे और बहू के साथ प्रयागराज गई थी।
विज्ञापन
गुड्डी देवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किच्छा से सोमवार रात को महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई। इन्हीं बस में सवार एक एक महिला की बीती रात प्रयागराज में मची भगदड़ में कुचल जाने से मौत हो गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे और बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी, जब भगदड़ मची तो महिला अपने बेटे और बहु से अलग हो गई। जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने अभी महिला का शव परिजनों को नहीं सौंपा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुड्डी देवी (57) निवासी वार्ड 3 किशोर अस्पताल के पास सोमवार रात बस में सवार होकर प्रयागराज रवाना हुई थी। महिला अपने बेटे और बहू के साथ गई थी। महिला भगदड़ के दौरान अपने बेटे और बहू से बिछड़ गई। आज सुबह छह बजे उनका शव मिला।
विज्ञापन