फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A thug who took gold out of the ground caught

नौ माह से फरार जमीन से सोना निकालने वाला ठग पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
A thug who took gold out of the ground caught
नानकमत्ता में पुलिस हिरासत में ठगी का आरोपी गुरचरण सिंह। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। जमीन में गढ़ा सोना निकालने का झांसा देकर 1.20 करोड़ रुपये ठगने वाले ठग को पुलिस ने धर दबोचा। जबकि उसका साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़ा गया आरोपी पिछले नौ माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम बिडोरा मझोला निवासी गुरचरण सिंह को घर में दबिश देकर दबोच लिया। घर की तलाशी लेने पर सोने के चार नकली सिक्के बरामद हुए। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ पिथौरागढ़ में जमीन में गढ़ा सोना निकालने के नाम पर देवेंद्र सिंह बड़ाल से 14 लाख सहित दस लोगों से एक करोड़ 20 लाख की ठगी की थी।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर दिसंबर 2018 में आरोपी सहित एक अन्य दिलीप सिंह निवासी बिडोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी तब से फरार चल रहे थे। दिलीप सिंह अभी फरार है। पुलिस उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरुचरण सिंह को आईपीसी की धारा 420, 506 के तहत न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed