फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A man from Bajpur died in a head-on collision between two bikes.

Udham Singh Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बाजपुर के व्यक्ति की मौत

Thu, 11 Dec 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A man from Bajpur died in a head-on collision between two bikes.
बाजपुर। हरिपुरा जलाशय तिलपुरी के पास दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाजपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बाजपुर के गांव हरसान सफेदपुरी निवासी 45 वर्षीय अमर सिंह बाइक से अपनी पत्नी के साथ चक्कीमोड़ में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। बुधवार देर शाम अमर सिंह अपनी पत्नी लीलो देवी के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे कि हरिपुरा जलाशय तिलपुरी के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में अमर सिंह और दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायलों को जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने बाजपुर निवासी अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी लीलो देवी के भी चोट आई है। मृतक के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed