{"_id":"573e0af54f1c1b1225ac723a","slug":"a-lime-and-chit-fund-company-by-customers-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों को चूना लगाकर एक और चिटफंड कंपनी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों को चूना लगाकर एक और चिटफंड कंपनी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 20 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
चिटफंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहकों को लाखों का चूना लगाकर चिटफंड कंपनी फरार हो गई है। कंपनी के भाग जाने से हजारों ग्राहकों के लाखों की रकम डूब गई है। सूचना मिलने पर तमाम लोग कंपनी के दफ्तर पहुंच गए और उन्होंने वहां पर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। फिलहाल मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
समृद्ध जीवन मल्टी स्टेट पर्पज को-आपरेटिव सोसायटी के नाम से नैनीताल रोड पर वर्ष 2013 में एक चिटफंड खोली गई थी। कंपनी ने ग्राहकों को पांच साल में धन दोगुना से ज्यादा होने का लालच दिया, जिसके बाद कंपनी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि कंपनी में ज्यादातर लोग शक्तिफार्म और गूलरभोज क्षेत्र के लोग जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
कंपनी लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उन्हें कंपनी से जोड़ने का काम करने लगी। धीरे-धीरे कंपनी का सालाना टर्नओवर करोड़ों में पहुंच गया। मई के 18 दिनों में ही कंपनी ने अपने ग्राहकों से 5 लाख से ज्यादा की वसूली कर ली थी। बृहस्पतिवार सुबह जब कंपनी के कर्मचारी नैनीताल रोड स्थित कार्यालय पहुंचे तो दफ्तर में ताला लटका देख उनका माथा ठनक गया। उन्होंने दफ्तर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया।
विज्ञापन
इस बीच कंपनी के अफसरों के भाग जाने की सूचना के बाद तमाम लोगों का मजमा कंपनी दफ्तर पर लग गया और उन्होंने वहां पर हंगामा काटना शुरू कर दिया। इधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कंपनी में कार्यरत कर्मचारी सचिन ने बताया कि कंपनी के एमडी महेश मोतेवार हैं। कंपनी की उत्तराखंड में 10 शाखाएं कार्य कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी की यूपी स्थित सभी शाखाओं में ताला लटक चुका है और अब रुद्रपुर की शाखा में भी हजारों लोगों की लाखों की रकम फंसी हुई है।
एक हजार एजेंट कर रहे थे काम
समृद्ध जीवन मल्टी स्टेट पर्पज को-आपरेटिव सोसायटी नामक कंपनी में एक हजार एजेंट कार्यरत थे। बताया जाता है कि सभी एजेंट अपने-अपने ग्राहकों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते थे और पांच साल में धनराशि दो गुनी से ज्यादा होने का लालच दिया करते थे।
पहले भी भाग चुकी हैं कई कंपनियां
रुद्रपुर। लोगों की लाखों की मेहनत की कमाई लेकर पहले भी कई कंपनियां फरार हो चुकी हैं। फरार हुई इन कंपनियों में जिले के सैकड़ों लोगों की लाखों की धनराशि डूब चुकी है। जानकारी के अभाव में लोग इनके प्रलोभनों में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई डुबो रहे हैं।