Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A Grade Paddy less Procurement

Udham Singh Nagar News: सहकारी क्रय केंद्रों पर कम बिक रहा ए-ग्रेड का धान

Sat, 21 Oct 2023 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 21 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
A Grade Paddy less Procurement
जिले में अब तक 1.48 लाख क्विंटल सामान्य व 5600 क्विंटल बिका ए-ग्रेड धान
विज्ञापन


रुद्रपुर। किसान सहकारी क्रय केंद्रों पर ए-ग्रेड के बजाय सामान्य श्रेणी का धान बेचना अधिक पसंद कर रहे हैं। जिले के विभिन्न सहकारी क्रय केंद्रों पर अब तक सामान्य श्रेणी का एक लाख 48 हजार 250 क्विंटल धान बिक गया है, जबकि ए-ग्रेड का धान सिर्फ 5600 क्विंटल ही बिका है।
सरकार ने धान खरीद नीति में इस बार सामान्य धान का मूल्य 2183 रुपये और ए-ग्रेड धान का मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। लेकिन क्रय केंद्रों सामान्य श्रेणी के धान की आवक ही अधिक हो रही है। तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क कहते हैं कि कई क्रय केंद्रों पर किसानों का ए-ग्रेड का धान भी सामान्य धान के मूल्य पर खरीद लिया जाता है। अधिकतर किसानों को उसके ए-ग्रेड का धान की जगह सामान्य धान का ही भुगतान होता है। किसानों का आर्थिक शोषण होता है, यही वजह है कि किसान सामान्य धान को ही क्रय केंद्रों पर अधिक बेचते हैं।
विज्ञापन

एमएसपी में वृद्धि का भारत किसान संघ ने किया स्वागत

रुद्रपुर। भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री कुंवरपाल सिंह दहिया ने अनाजोेें के न्यूनतम समर्थन मूल्य के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपये, जौ के 115, चना के लिये 105, मसूर दाल के लिये 425, रेपसीड व सरसों के लिए 200 व कुसुम के समर्थन मूल्य में 150 रुपये की वृद्धि की है। उन्होंने कहा है कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की दिशा में समर्थन मूल्य में बढ़त किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए ठोस कदम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed