फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A firecracker sparked a dispute, with sticks and stones being thrown.

Udham Singh Nagar News: पटाखे की चिंगारी ने दी विवाद को हवा, लाठी-डंडे चलने के साथ जमकर फेंके पत्थर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
A firecracker sparked a dispute, with sticks and stones being thrown.
रुद्रपुर। दीपावली की रात रंपुरा में पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले थे। सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात वार्ड नंबर 24 में एक पक्ष अपने घर के बाहर पटाखा जला रहा था। इस दौरान वहां पर जलाया गया रॉकेट एक युवक के घर पर चला गया था। इस पर परिवार ने पटाखा जलाने वालों को नसीहत दी। आरोप है कि फिर से राॅकेट उसी घर की तरफ जलाया गया था। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे वहां अफरा तफरी मच गई थी। बताया जा रहा है कि करीब आधा घंटा तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करते रहे। इसके बाद उनके बीच लाठी-डंडे भी चल गए थे। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग चोटिल हो गए। हंगामे की सूचना पर रंपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक पुलिस वहां से जा चुकी थी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि विवाद की वजह पटाखा जलाना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


पथराव का वीडियो हुआ वायरल
रंपुरा में हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पथराव कर रहे युवकों की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच है। सड़क किनारे पड़े पत्थर को उठाकर युवक दूसरे पक्ष पर फेंक रहे हैं। लोग घरों के दरवाजे पर खड़े होकर पथराव को देख रहे हैं। पुलिस वीडियो से भी आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप में विवाद के बाद बाइक फूंकीं
ट्रांजिट कैंप के शास्त्री नगर में दीपावली की रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। मंगलवार को पीड़ित पक्ष अपनी जली हुई बाइक लेकर थाने पहुंचा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed