{"_id":"69fb9424acdd4595470e5f34","slug":"a-deadly-attack-on-a-transporter-fir-lodged-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-142587-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रांसपोर्टर पर किया जानलेवा हमला, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रांसपोर्टर पर किया जानलेवा हमला, प्राथमिकी
Thu, 07 May 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 07 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। फसियापुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक ट्रांसपोर्टर पर हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंसा विहार कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह पुत्र उदल सिंह ट्रांसपोर्टर हैं। तहरीर में राजवीर ने बताया कि 29 अप्रैल की शाम साढे सात बजे वह पैराडाइज कॉलोनी के गेट के पास अपनी खराब हुई गाड़ी देखने गया था। वहां पहले से बैठे विरनजीत सिंह, विजय सिंह, सुरजीत सिंह और उनके पड़ोसी गोलू ने उनसे गाली-गलौज की। चारों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर घाव आए हैं। मुख्य आरोपी विरनजीत सिंह पहले उसकी गाड़ी चलाता था। हिसाब में गड़बड़ी पर राजवीर ने उसे नौकरी से हटा दिया था।
19 मार्च को भी इन लोगों ने राजवीर से मारपीट की थी। घटना के बाद परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रेफर कर दिया गया।