{"_id":"118-93513","slug":"Udham-singh-nagar-93513-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू की हत्या में नामजद सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू की हत्या में नामजद सास गिरफ्तार
Udham singh nagar
Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जगतपुरा निवासी महिला की जलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी सास को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसआई भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि जगतपुरा निवासी मनीला पत्नी बबलू 30 सिंतबर 2014 को जल गई थी। जिसकी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मनीला के मायके वालों ने पति बबलू, सास मिनती और ससुर प्रफुल्ल के खिलाफ दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी पति बबलू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि फरार चल रही सास मिनती को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन