{"_id":"118-90210","slug":"Udham-singh-nagar-90210-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ मामले में बयान दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ मामले में बयान दर्ज
Udham singh nagar
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। स्टेशन रोड निवासी एक महिला ने आठ अक्तूबर को एक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक गुरुदयाल सिंह, हेड क्लर्क राजीव अग्रवाल और सीए कुलभूषण गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी, छेड़छाड़ आदि आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि उक्त लोगों ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की और गलत दस्तावेज से बैलेंस शीट में 23 लाख रुपए दर्शाकर धोखाधड़ी की। उसके फर्जी हस्ताक्षर कर इस्तीफा ले लिया। कोतवाली की उपनिरीक्षक लता जोशी इस मामले की जांच अधिकारी हैं। उन्होंने शनिवार को एसीजेएम अनुराधा गर्ग की अदालत में पीड़ित महिला को पेश किया। महिला ने धारा 164 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन