{"_id":"118-80054","slug":"Udham-singh-nagar-80054-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दौर के प्रचार में सोशल मीडिया का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दौर के प्रचार में सोशल मीडिया का सहारा
Udham singh nagar
Updated Tue, 24 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत मतदान के पहले दिन प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। वहीं घर-घर पहुंचकर भी वोट मांगे। तृतीय चरण में रुद्रपुर और गदरपुर में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बीते रविवार को सायं पांच बजे प्रचार अभियान समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही प्रचार वाहनों में लगे लाउडस्पीकर का शोर थम गया। अब प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया के जरिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। सोमवार को प्रत्याशियों समेत उनके समर्थक पूरे दिन फेसबुक, व्हट्सएप, एसएमएस पर छाए रहे। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने पक्ष में मतदान की अपील तो कर ही रहे हैं, साथ ही जीत सुनिश्चित मानते हुए किसी भी अफवाह में ध्यान न देने की बात भी पोस्ट में लिख रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के चुनाव होने के कारण प्रत्याशी हिंदी में मोबाइल एसएमएस भेजकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। वहीं फेसबुक में प्रत्याशी समर्थक प्रचार सामग्री की पोस्टों को शेयर कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन