{"_id":"118-44869","slug":"Udham-singh-nagar-44869-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर
Udham singh nagar
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ग्राम बांसखेड़ा कलां में तीन व्यक्तियों की हत्या करने वाले 14 आरोपियों में से दो तो पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं, जबकि 12 लोगों को पुलिस तलाश रही है। हालांकि, अब तक मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह का पता नहीं चला है।
ग्राम बांसखेड़ा कलां में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर तीन व्यक्तियों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ग्राम बांसखेड़ा कलां निवासी हरवेल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। उसके पास से एक दोनाली बंदूक बरामद हो चुकी है। घटना के विवेचक जसपुर कोतवाल जेसी पाठक के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने कुंडा थाना क्षेत्र में आरोपियों के छिपे होने की संभावना के चलते ताबड़तोड़ छापे मारे, जिसमें ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह का कार चालक अरविंद शर्मा निवासी मुजफ्फरनगर पकड़ा गया।
पुलिस उससे किसी अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है, परंतु मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह फरार है। पुलिस सूत्रों ने बताया ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह के पंजाब में छिपे होने की सूचना है। एक सूत्र ने बताया वह उत्तराखंड पुलिस से बचने के लिए पंजाब में किसी मामूली मामले में गिरफ्तार होने के प्रयास में है।