{"_id":"118-44799","slug":"Udham-singh-nagar-44799-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार नए पात्रों को मिलेगी पेंशन : सिंघल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार नए पात्रों को मिलेगी पेंशन : सिंघल
Udham singh nagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जसपुर। विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा विधवा, वृद्धा, विकलांगों को पेंशन फार्म भरवा कर दस दिन के भीतर संबंधित विभाग को भिजवाया जाएगा। फार्म भरवाने के लिए सामाजिक संगठनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगाया है। यह अभियान दस दिन तक चलेगा।
बृहस्पतिवार को अभियान की शुरुआत करते हुए विधायक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विधानसभा क्षेत्र में एक हजार नए पात्र व्यक्तियों को पेंशन दिलाने का लक्ष्य रखा है। 17 दिसंबर को समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र राकेश स्वयं नए पात्रों को पेंशन के चेक बांटेंगे। शिविर से पहले आवेदनकर्ताओं के आवेदनों पर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी। विधायक डा.सिंघल ने कहा बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं द्वारा दिए ज्ञापन पर उन्होंने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से तहसील सिविल कोर्ट की स्थापना कराए जाने की मांग की थी, जिस पर शासन की स्वीकृति के बाद उच्च न्यायालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी। फाइल कार्मिक और वित्त विभाग को भेजी जा रही है।
उम्मीद है अगले तीन महीने के अंदर तहसील क्षेत्र में सिविल कोर्ट की स्थापना हो जाएगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रवि कुमार सिंह, हीरा सिंह, निकेश चंद्र अग्रवाल, आसिम जफर, दूल्हे खां, चौधरी बृजवीर सिंह, जुम्मा खां, प्रदीप गोयल, खूब सिंह चौहान, इसरार भूरा आदि थे।