फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   एथलेटिक में मदर इंडिया स्कूल ने जीते 15 मेडल

एथलेटिक में मदर इंडिया स्कूल ने जीते 15 मेडल

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। सीबीएसई क्लस्टर तृतीय एथलेटिक चैंपियनशिप में मदर इंडिया पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 15 मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

मेरठ में 10 नवंबर को हुई चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में आशिफ अली, 800 मीटर में जसपाल सिंह, 5000 मीटर मेें संदीप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तेजवीर सिंह ने डिस्कस थ्री में तृतीय, मंगलवीर सिंह ने 100 और 200 मीटर में तृतीय, 400 मीटर रिले रेस में मंगलवीर सिंह, लवजीत सिंह, गगनदीप सिंह, गुरजीत सिंह ने तृतीय स्थान, 1600 मीटर रिले रेस में मंगलवीर सिंह लवजीत सिंह, गुरजीत सिंह, गगनदीप सिंह, पवनजोत सिंह ने द्वितीय स्थान पाया। टीम कोच अर्जुन सिंह ने बताया विद्यालय के तीन एथलीट जसपाल सिंह, संदीप सिंह, आसिफ अली का चयन आल इंडिया सीबीएसई एथलेटिक चैंपियनशिप में किया गया है। यह प्रतियोगिता 26 से 30 दिसंबर तक चेन्नई में होगी। विद्यालय उपप्रबंधक अनमोल विज समेत स्टाफ ने विजयी छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed