{"_id":"118-44507","slug":"Udham-singh-nagar-44507-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते भर बाद चलेंगी चीनी मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते भर बाद चलेंगी चीनी मिलें
Udham singh nagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तराई में गन्ने की फसल तैयार हो गयी है। इसको देखते हुए गन्ना विभाग क्रय केंद्र खोलने की तैयारी में जुट गया है। जिले में इस बार करीब 170 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। पांचों मिलों में इस माह के अंतिम सप्ताह से पेराई का काम शुरू हो जाएगा, इसके दो दिन पहले से ही क्रय केंद्र किसानों के गन्ने खरीद को खोल दिए जाएंगे। व्यवस्था बनाने के लिए केंद्रों में एक विभागीय और एक सहकारी समिति का कर्मचारी तैनात किया जाएगा। हालांकि अभी तक शासन ने गन्ना मूल्य का निर्धारण नहीं किया है। विभागीय अधिकारी शासन से गन्ना मूल्य निर्धारण का इंतजार कर रहे हैं। जिलेभर से पांचों चीनी मिलों को करीब एक करोड़ 58 लाख 61 हजार कुंतल गन्ना मिलने की संभावना है। दरअसल जिले में पहले छह चीनी मिलें थी, इनमें से काशीपुर की मिल बंदी कगार पर है। अब नादेही, बाजपुर, गदरपुर, किच्छा और सितारगंज में ही मिले चालू हालत में हैं। जिले में 48647 हेक्टेयर में गन्ना फसल तैयार की गयी है। इस हिसाब से करीब 301.36 लाख कुंतल का उत्पादन होने की संभावना है। हालांकि किसान कुछ गन्ना मिलों के अलावा भी सप्लाई कर देते हैं। इन अनुसार पांचों मिलाें को एक करोड़ 58 लाख 61 हजार कुंतल ही गन्ना मिलने की संभावना है। लेकिन पेराई समय नजदीक होने के कारण विभाग क्रय केंद्र खोलने व व्यवस्था बनाने में जुट गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार किच्छा में 47, बाजपुर में 27, गदरपुर में 37, सितारगंज में 35 और नादेही में 24 गन्ना क्रय केंद्र खोले जाने की संभावना है। अधिकांश चीनी मिलें अनुमान से 28 नवम्बर से पेराई का काम शुरू कर देंगी। विभाग के अनुसार मिलों को गन्ने का आवंटन कर दिया गया है। किच्छा मिल को 84.07 लाख कुंतल, बाजपुर को 52.71 लाख कुंतल, गदरपुर चीनी मिल को 45.22 लाख कुंतल, सितारगंज को 67.97 कुंतल और नादेही चीनी मिल को 51.39 लाख कुंतल गन्ने का आवंटन कर दिया गया है। सहायक गन्ना आयुक्त रामबदल वर्मा ने बताया कि गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय से जिले में 170 क्रय केंद्र खोलने का आदेश जारी हो गया है। मिलों ने भी पेराई की तैयारी कर ली है। बताया कि किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्र सूर्योदय से सूर्यास्त तक खोले जाएंगे। हालांकि अभी तक गन्ना मूल्य का निर्धारण नहीं हो पाया है। कहा इस बार पिछले वर्ष से गन्ना मूल्य अधिक रहने के साथ ही उत्पादन भी अधिक मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन