{"_id":"118-44196","slug":"Udham-singh-nagar-44196-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र सम्मानित
Udham singh nagar
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोलंबस पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। शनिवार सायं स्कूल सभागार में समारोह का मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेसी नेता अनिल शर्मा, गुरपाल सिंह रोजी, स्कूल निदेशक मनोज खेड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान इंटर बोर्ड परीक्षा में नगर के टॉपर कुशाग्र गुप्ता को भगवानी देवी स्मृति पुरस्कार के रूप में 51 सौ रुपये की धनराशि के साथ ही ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विज्ञान वर्ग में 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले शुभम कलकल, 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले शुभम कनोडिया, 90.4 प्रतिशत प्राप्त करने पर हिमानी रिखारी, 90 प्रतिशत प्राप्त करने वाली शिप्रा शर्मा व कामर्स वर्ग में शिवानी अरोरा, उपासना मुंजाल, हरदीप सिंह को भी ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल व इंटर मीडिएट में विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, सुनीता खेड़ा, रेवती रमन सिंगला, रिर्टायड कर्नल आरपी सिंह, केसरदास खेड़ा, उर्मिला चुघ, ललित खेड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन