फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   व्यापारियों को मिले असंक्रमणीय भूमि पर अधिकार

व्यापारियों को मिले असंक्रमणीय भूमि पर अधिकार

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा शहर के व्यापारियों को असंक्रमणीय भूमि पर मालिकाना हक मिलना चाहिए। महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ न होने से व्यापारियों को बाहरी शहरों के लिए आवाजाही में भारी फजीहत होती है। उन्होंने शहर में रोडवेज स्टेशन एवं लालकुआं से खटीमा तक रेलवे लाइन के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार मंडल महामंत्री के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष गोयल ने कहा शहर में 80 फीसदी दुकानें असंक्रमणीय भूमि पर बनी हैं, जिस पर भूमिधरी अधिकार न होने से व्यापारियों को ऋण और लिमिट की सुविधा नहीं मिल पाती है। कहा कि यहां सिडकुल की स्थापना के बाद व्यापार में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यातायात की सुविधा के अभाव में व्यवसाय काफी प्रभावित है। उन्होंने शहर में शीघ्र रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण, सितारगंज से बरेली के लिए रोडवेज बस संचालन, लालकुआं से खटीमा तक रेलवे लाइन बिछवाने, सिडकुल में 70 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने आदि की मांग की। महामंत्री गुप्ता ने रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि 15 नवंबर को रामलीला भवन में रक्तदान सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक तादाद में शिविर में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश जैन, अनिरुद्ध राय, रमेश गुप्ता, रामअवतार गुप्ता, भीमसेन गर्ग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed