फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं

विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कार्यकर्ता बैठक के दौरान क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए मामलों में शासन स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बीच क्षेत्र की ज्वलंत मुद्दों के समाधान को ज्ञापन भी सौंपे।
विज्ञापन

टनकपुर रोड स्थित नैनीताल फ्लोर मिल परिसर में हुई बैठक में आंदोलनकारी कल्याण समिति अध्यक्ष कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री महेश जोशी ने राज्य आंदोलनकारियों के आवेदन तिथि बढ़ाने एवं अविलंब शासनादेश लागू करने और आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरियों में लाभ दिलाने की मांग की। किसान नेता वरिष्ठ कांग्रेसी प्रकाश तिवारी ने काश्तकारों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रकाश पेयजल, सिंचाई एवं गन्ना उत्पादकों की समस्याएं गिनाई। व्यापारी नेता भुवन पचौली ने यात्री सुविधा के नाम पर मलबे से पटे रोडवेज बस स्टेशन परिसर पर पूछताछ कक्ष एवं शौचालय बनाए जाने की मांग की। इस दौरान बाईपास की भी मांग की गई। विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कुमाऊं विवि शिक्षक संघ के संयुुक्त सचिव डा. नवीन भट्ट ने आंदोलनकारी चिह्नींकरण की समय सीमा बढ़ाने संबंधी शासनादेश अब तक न मिलने और अविलंब इसे लागू करने की मांग की। बैठक में हरीश कोठारी, देवेंद्र कन्याल, गोविंद कन्याल, अफजल खान, पवन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, दयाकिशन कलौनी, विनोद कापड़ी, मनोज, राम सिंह सामंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed