फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। महाविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं एवं प्रभारी प्राचार्य को हटाकर स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। वहीं, चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने से खफा छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

छात्राें का आरोप था प्रभारी प्राचार्य कालेज में राजनीति कर छात्रों को आपस में लड़ाना चाहते हैं। छात्रों को डराया धमकाया जा रहा है। पुतला फूंकने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष पंकज टम्टा, राजेश कांडपाल, प्रेम सिंह पोखरिया, ज्योति टम्टा, भीम सिंह, मिथुन सिंह, रमेश रौतेला, देवेंद्र कुमार, सलीम, वीरेंद्र जोशी, दानिश रहमान, सहाबुद्दीन, सारिक, जीशान, चरनजीत, सतपाल, रियाज, हरपाल, तनजीम, सूरज, कुंदन, कमलदीप आदि थे।
विज्ञापन


महाविद्यालय में पढ़ाई हो रही प्रभावित
खटीमा। महाविद्यालय में छात्रों के दूसरे गुट ने उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर प्रभारी प्राचार्य पर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा महाविद्यालय के पठन-पाठन के माहौल को छात्रसंघ प्रभावित कर रहा है। छात्र नेताओं की शिकायत पर एसडीएम ने दूरभाष पर महाविद्यालय प्रशासन से पढ़ाई के संबंध में पूछताछ की, जिस पर महाविद्यालय प्रशासन का कहना था कि पढ़ाई जारी है। इस दौरान कपिल रस्तोगी, योगेश चौहान, उमेश प्रजापति, अरविंद यादव, मो. रजा, संजीव कुमार, अंचल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed