{"_id":"118-42680","slug":"Udham-singh-nagar-42680-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
Udham singh nagar
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। ग्राम रजपुरा फ ार्म में पौराणिक खोखरे वाली माता के लखिया मंदिर में जागरण के बाद भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं ने शिरकत की। मां भगवती के जागरण में पहुंचे मां ज्वाला ज्योति जागरण मंडल के कलाकारों उमेश गुप्ता, सुरेश खुराना, प्रहलाद भगत, दीपक अरोरा, दीपा पांडेय आदि ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। मंदिर के सेवादार हरनाम चन्द ने बताया कि यहां सच्चे मन से मांगी गयी मुराद पूरी होती है। जिसके मद्देनजर मुगल कालीन ईंटो से बना दशकों पुराना यह मंदिर आस्था का केन्द्र बना हुआ है। पूर्व प्रधान हरिचन्द काम्बोज ने बताया कि पौराणिक दृष्टि से विशेष महत्व रखने वाले इस मन्दिर में जागरण के पश्चात प्रतिवर्ष जलेबी का ही प्रसाद चढ़ाया, वितरित किया जाता है। इस दौरान एडवोकेट अमर चन्द, राजेन्द्र तनेजा, शंटी बाबा, राम विलास साह, कंचन सिंह, अर्जुन दास, अम्बाराम काम्बोज, रमेश काम्बोज, गोविन्द सिंह, पूरन काम्बोज, लल्लन गुप्ता, संतन राम, सूरज, रमेश सिंह, गुलशन, किशन सिंह आदि थे।
विज्ञापन