{"_id":"35682","slug":"Udham-singh-nagar-35682-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक सद्भाव बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक सद्भाव बनाने का संकल्प
Udham singh nagar
Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। समदर्शी संस्था की ओर से आयोजित सर्व समाज के संभ्रात नागरिकों की बैठक में आपसी भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाने का संकल्प लिया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने घटना की निंदा कर युवती की बरामदगी में सहयोग करने एवं युवती को उसके परिजनों को दिलाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। संस्था ने लड़कियों को मोबाइल नहीं देने तथा शरीर को ढकने वाली पोशाक पहनाने की परिजनों से अपील की।
रविवार को समदर्शी संस्था के अध्यक्ष डा.एमपी सिंह के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने इन घटनाओं को रोकने के लिए युवतियों की वेषभूषा, शरीर को ढकने वाली पोशाक पहनने, लड़कियों को मोबाइल नहीं देने, लड़के और लड़कियों के स्कूलों के खुलने एवं बंद होने के समय में अंतर कराने, लव जेहाद जैसे वेबसाइड को बंद कराने के लिए सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से आगे आने का आह्वान किया। बैठक में हाजी उस्मान, मोहम्मद यामीन, विवुधेश शर्मा, सैय्यद हसन सैदा, मोहम्मद उस्मान, त्रिलोक चंद्र अरोरा, हरिओम सिंह, संजय राजपूत, महबूब अली सैफी, सभासद दिलशाद आदि ने विचार रखे। इस दौरान नफीस अहमद, अशोक अग्रवाल, अंकुर बंसल, अबरार अली, सतीश अरोरा, जाकिर हुसैन, हाफिज सिराजुद्दीन आदि थे।