{"_id":"31468","slug":"Udham-singh-nagar-31468-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कारों से उतरवाएं काले शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कारों से उतरवाएं काले शीशे
Udham singh nagar
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। काले शीशे चढ़े वाहनों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरीश चंद्र टम्टा के निर्देशन में चले अभियान में पुलिस ने पहले दिन लगभग दर्जनभर वाहनों के शीशों पर चढ़ी काली पन्नी उतरवाई। इस दौरान बिना चालकों के खड़े मिले वाहनों की पुलिसकर्मियों ने हवा भी निकाली। सुप्रीम कोर्ट के कारों पर काले शीशा लगाकर चलने पर पाबंदी के बावजूद काले शीशे नहीं उतरे थे, जिसे देखते हुए सीओ टम्टा ने अभियान चलाते हुए अपने मातहतों को नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही वाहनों से काली पन्नी उतरवाने के निर्देश दिए। सीओ टम्टा ने कहा अभियान जारी रहेगा और एक सप्ताह बाद भी पन्नियां नहीं हटी तो वाहनों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन