{"_id":"57167d114f1c1b10668b49dc","slug":"94-private-schools-in-the-us-department-of-education-of-the-city-locks-flexing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने यूएस नगर के 94 निजी स्कूलों में ठोके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने यूएस नगर के 94 निजी स्कूलों में ठोके ताले
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग की दो दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के 94 निजी स्कूलों को बंद करा दिया है। यह वह स्कूल हैं जो लंबे समय से बिना मान्यता के चल रहे थे और विभाग के नोटिसों के बाद भी उन्होंने नियमों का पालन करना जरूरी नहीं समझा।
कुछ स्कूलों ने मंगलवार देर शाम तक मान्यता के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिस पर अब विभाग उन्हें संजीवनी देने की कोशिश करने लगा है। बहरहाल जिस तेजी से शिक्षा विभाग ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया उससे स्कूल संचालकों में पूरी तरह खलबली का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन
अब तक जिले के जिन स्कूलों में कार्रवाई की गई है उनमें सितारगंज में 19 स्कूलों में से 12 स्कूल बिना मान्यता के पाए गए। शेष स्कूलों ने नियमों के पालन की प्रक्रिया शुरू कर दी, इसलिए विभाग ने उन्हें फिलहाल राहत देते हुए सितारगंज के 12 स्कूलों को बंद करा दिया है। उधर खटीमा में भी 9 स्कूलों को बंद कर दिया है। मंगलवार को रुद्रपुर के भी 22 स्कूलों पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यह 22 स्कूल पिछले लंबे समय से बिना मान्यता के चल रहे थे। गदरपुर में 6 स्कूलों पर ताले ठोक दिए हैं। वहीं बाजपर में 17 स्कूल बिना मान्यता के पाए गए, जिन्हें बंद कर दिया गया है। जबकि जसपुर में भी 16 स्कूलों पर बंदी की कार्रवाई की गई। शिक्षा विभाग की टीम ने काशीपुर में भी 12 स्कूलों को बंदी का नोटिस जारी कर दिया है।
इस बारे में मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. नीता तिवारी ने बताया कि पिछले काफी समय से जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की लगातार शिकायत मिल रही थी। डीएम अक्षत गुप्ता के निर्देशर पर विभाग ने टीम का गठन कर स्कूलों की मान्यता की पड़ताल की तो जिले में दो दिन की कार्रवाई में 94 स्कूल बिना मान्यता के पाए गए। उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों ने मान्यता के लिए आवेदन किया हुआ है और कुछ को मंगलवार देर शाम तक का समय दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना और अभिभावकों को धोखे में रखना गैर कानूनी है। इसलिए जन स्कूलों पर बंदी की कार्रवाई की गई है उनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता को सौंप दी गई है।
गदरपुर के इन स्कूलों पर गिरी गाज
गदरपुर। उपशिक्षा अधिकारी सुलोहिता नेगी ने टीम के साथ विकास खंड में संचालित निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को प्रिंस पब्लिक स्कूल चक्कीमोड़, लिटिल चैंप्स प्ले स्कूल, दिनेशपुर, देव भूमि पब्लिक स्कूल, पिपलिया नंबर-1, गुरु चांद पब्लिक स्कूल दिनेशपुर, बाल बिद्या निकेतन बलरामनगर और दशमेश पब्लिक स्कूल सकैनिया बिना मान्यता के संचालित होते पाये गये।