फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   आशा कार्यकत्रियों ने अस्पताल बंद कर किया प्रदर्शन

आशा कार्यकत्रियों ने अस्पताल बंद कर किया प्रदर्शन

Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकत्रियों ने अस्पताल बंद कर किया प्रदर्शन
गदरपुर। एक सड़क दुर्घटना में आशा कार्यकर्ता की मौत के बाद उसके परिजनों को मुआवजा देने को लेकर सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बंद करवाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीएमओ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन


मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र की सैकड़ों आशा कार्यकर्ता सीएचसी में एकत्र हुई। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पहले अस्पताल को बंद करवाया। उसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दे कि सोमवार को आशा कार्यकर्ता रेखा रानी ड्यूटी के दौरान अपने गांव से एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए गदरपुर अस्पताल ला रही थीं। महतोश के पार सड़क पर गड्ढा होने पर बाइक गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के लिए रुद्रपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


- सड़क दुर्घटना में आशा कार्यकर्ता की मौत पर मुआवजे को लेकर लामबंद हुई आशाएं

मृतका के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचीं पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी ने कहा कि उनके परिजनों को सरकार द्वारा अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार मदन सिंह बिष्ट को आशाओं ने सीएमओ के नाम मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर ब्लॉक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में समीम जहां, परमजीत, सुमित्रा रानी, कमलेश, पुष्पा, मिनाक्षी, देवेंद्र कौर, प्रेमा रानी, बिमला रानी, कमलेश अरोरा, सीमा मिगलानी आदि शामिल थी।


अस्पताल बंद होने से मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान अस्पताल बंद कराने पर वहां मौजूद मरीजों को भी बाहर निकाला गया। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला बिगड़ता देख थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने अस्पताल में पुलिस फोर्स भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed