फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   75 ponds will be constructed.

आजादी के अमृत महोत्सव मिशन से 75 तालाबों का होगा निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
75 ponds will be constructed.
डॉ. महेश कुमार, जिला विकास अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव मिशन के तहत जिले में 0.4 हेक्टेयर के 75 तालाबों का निर्माण किया जाएगा। तालाब निर्माण के पहले चरण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव को वरीयता दी जाएगी। अगर गांव में भूमि उपलब्ध नहीं हुई तो दूसरी जगह तालाब का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से जिले में 10 हजार मीटर क्षमता के 75 तालाबों का निर्माण किया जाएगा। इसकी सीधी निगरानी केंद्र और राज्य सरकार की ओर से की जाएगी। सभी सरोवरों का क्षेत्रफल 0.4 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। तालाबों के निर्माण से जिले का भूजल स्तर बढ़ाने की कवायद की जा रही है। जिला विकास अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने कहा कि जिले में अब तक तालाब निर्माण के लिए 69 जगहों को चयन किया गया है बाकि अन्य जगह ढूंढने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि अमृत सरोवरों का शिलान्यास स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवारजनों, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता या सबसे बुजुर्ग व्यक्ति से करवाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक सरोवर में स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा रोहण का कार्यक्रम किया जाएगा। कहा कि सरोवर बनाने के लिए दानदाता भूमि भी दान कर सकते हैं। इसका उल्लेख सरोवर के समीप साइन बोर्ड लगाकर भी किया जाएगा। तालाबों की जियो टैगिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed