{"_id":"5c40d424bdec224c0b4884ec","slug":"71547752484-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पर्चिया और भुगतान को लेकर जीएम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पर्चिया और भुगतान को लेकर जीएम को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में गन्ना पर्चियां और गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों और कांग्रेसियों ने जीएम चंद्र सिंह इमलाल का घेराव किया। जीएम ने मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. राजीव अरोरा को बुलाकर किसानों पर्चियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ भुगतान के लिए शासन स्तर पर मामले को रखने की बात कही।
बृहस्पतिवार को किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक नारायण पाल और भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में शुगर मिल के प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मिल महाप्रबंधक इमलाल का घेराव किया। किसानों ने कहा कि पर्चियां नही मिल रही है। जिससे गन्ना आपूर्ति प्रभावित हो रही है। किसानों को समिति के माध्यम से तत्काल पर्चियां भेजी जाए और आपूर्ति किए गए गन्ने का भुगतान भी जल्द दिया जाए। वहां दलजीत सिंह रंधावा, परवेज सिद्दीकी, दलीप शर्मा, बल्ली सिंह चीमा, जगतार बाजवा, विजेंद्र डोगरा, त्रिलोचन सिंह, धर्म सिंह, सुल्तान, हरीश सिंह, जावेद वारसी, आशु जोजफ आदि थे।