फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रेलवे स्टेशन में पल्लेदारों के लिए बनाये जाएंगे शौचालय और शेड

रेलवे स्टेशन में पल्लेदारों के लिए बनाये जाएंगे शौचालय और शेड

Wed, 28 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में पल्लेदारों के लिए बनाये जाएंगे शौचालय और शेड
रुद्रपुर। अपर मंडल रेल प्रबंधक संचालन इज्जतनगर वीके गुप्ता ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईओडब्ल्यू द्वारा मालगाड़ी से सामान की अनलोडिंग करने वाले पल्लेदारों के लिए शौचालय और शेड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम विनोद कुमार गुप्ता ने रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्म की सफाई व्यवस्था और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक डीएस मर्तोलिया को यात्रियों की सुविधा और साफ-सफाई में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन की दैनिक आय का ब्यौरा मांगा और आय बढ़ाने के लिए यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने मालगाड़ी के गुड्स प्लेटफार्म का जायजा लेते हुए कहा कि मालगाड़ी से सामान अनलोड करने वाले पल्लेदारों के लिए यहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। मालगाड़ी के प्लेटफार्म में आईओडब्ल्यू द्वारा शौचालय और शेड का निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस मर्तोलिया, माल अधीक्षक पीएस राणा, आरपी टम्टा, आरपीएफ थाना प्रभारी आरके भारद्वाज, जीआरपी थान प्रभारी दरोगा अभयराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed