फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   70 Student Gives Exam without Fan

Udham Singh Nagar News: बिन पंखे बरामदे में बैठकर 70 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
70 Student Gives Exam without Fan
काशीपुर महाविद्यालय में गैलरी में बैठकर परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : Samvad
काशीपुर। महाविद्यालय में क्षमता से अधिक प्रवेश होने के कारण परीक्षा के समय छात्र-छात्राएं कक्षों के बाहर बरामदे में बैठकर परीक्षा देने को विवश हैं। महाविद्यालय में बैठने के लिए न तो फर्नीचर और न ही कक्ष उपलब्ध हो पा रहे हैं। 21 जुलाई से राधेहरि पीजी कॉलेज में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 9 से 12 बजे तक महाविद्यालय में बीए द्वितीय सेमेस्टर की हिंदी प्रयोजक मूलक और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर लीडरशिप एवं टीम वर्क परीक्षा का आयोजन किया गया। दोनों परीक्षाओं में पंजीकृत 1444 छात्र-छात्राओं को बैठाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन के पसीने छूट गए। 30 कक्षों में परीक्षार्थियों को बैठाया गया लेकिन बहुत से छात्रों को बैठने के लिए जगह तक नहीं मिल सकी। 70 परीक्षार्थियों ने बरामदे में बैठकर परीक्षा दी। यहां पंखे तक की व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन

कोट
बीए और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा थी। 1407 ने परीक्षा दी जबकि 37 अनुपस्थित रहे। 70 परीक्षार्थियों ने बरामदे में बैठकर परीक्षा दी है। क्षमता से अधिक छात्रों के प्रवेश होने के कारण समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाह, परीक्षा प्रभारी, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed