फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   699 Frontline workers vaccinated

दूसरे चरण के पहले दिन 699 फ्रंट वर्करों ने लगवाया टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
699 Frontline workers vaccinated
काशीपुर पीएचसी नारायणनगर में कोरोना का टीका लगवाते एसएसआई सतीश कापड़ी। - फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर। जिले में सोमवार से दूसरे चरण के कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू हो गया। पहले दिन 699 विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिले में 11 केंद्रों पर 1375 फ्रंटलाइन वर्कर पंजीकृत थे लेकिन 699 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे। रुद्रपुर टीकाकरण केंद्र पर सीडीओ हिमांशु खुराना, ओसी कलक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, एसएलओ एनएस नबियाल आदि ने कोरोना का लगवाया। इसके साथ ही पुलिस लाइन और 31वीं वाहिनी पीएसी में एसएसपी डीएस कुंवर समेत, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

इससे पहले एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की तैयारी को लेकर रुद्रपुर में बनाए गए तीनों टीकाकरण केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में जिले के 7,813 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाना है। इसमें प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले चरण में हुए टीकाकरण की दूसरी डोज 18 फरवरी से लगाई जाएगी। दोनों चरणों का टीकाकरण साथ-साथ ही होगा। रुद्रपुर टीकाकरण केंद्र में 90, रुद्रपुर पुलिस लाइन में 105 और 31वीं वाहिनी पीएसी में 120 कर्मचारियों और अधिकारियों ने टीका लगवाया। इसी तरह काशीपुर में एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल और बाजपुर रोड पर नारायणनगर स्थित पीएचसी में बने केंद्रों में कुल 89 लोगों ने टीका लगवाया।

रुद्रपुर में टीका लगवाते एसएलओ एनएस नबियाल।

रुद्रपुर में टीका लगवाते एसएलओ एनएस नबियाल।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में टीका लगवाते ओसी कलक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल।

रुद्रपुर में टीका लगवाते ओसी कलक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में टीका लगवाते सीडीओ हिमांशु खुराना।

रुद्रपुर में टीका लगवाते सीडीओ हिमांशु खुराना।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed