{"_id":"683b5cf0d2781d198402cb4d","slug":"65-samples-were-tested-in-one-and-a-half-months-no-larvae-were-found-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125391-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डेढ़ महीने में 65 सैंपलों की हुई जांच, नहीं मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डेढ़ महीने में 65 सैंपलों की हुई जांच, नहीं मिला लार्वा
Sun, 01 Jun 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में डेंगू के लार्वा की जांच का सिलसिला जारी है। बीते डेढ़ महीने में 65 सैंपलों की जांच हो चुकी है। गनीमत है कि अब तक लार्वा का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग 16 अप्रैल से आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से घर-घर लार्वा की जांच करा रहा है। घरों में पानी के उपयोग में लाए जाने वाले बर्तनों के साथ ही पानी के उपयोग वाले इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की जा रही है। जिलेभर में हर दिन एक हजार से अधिक बर्तनों की जांच की जा रही है।
एसीएमओ डॉ. राजेश कुमार आर्य ने बताया कि शनिवार को 1,810 घरों में 6,344 बर्तनों की जांच की गई। अब तक 49,697 घरों में 2,40,635 बर्तनों की जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को एक सेंपल समेत अब तक 65 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। लार्वा का कोई मामला सामने नहीं आया है।