{"_id":"66a160f525da56a1df041b04","slug":"600-encroachments-marked-on-kalyani-baigul-banks-corporation-will-run-campaign-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-112989-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कल्याणी-बैगुल किनारे 600 अतिक्रमण चिन्ह्ति, निगम चलाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कल्याणी-बैगुल किनारे 600 अतिक्रमण चिन्ह्ति, निगम चलाएगा अभियान
Thu, 25 Jul 2024 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कल्याणी और बैगुल नदी किनारे लगभग 600 अतिक्रमण स्थल चिह्नित किए जा चुके हैं। सभी अतिक्रमण पर लाल निशान लगाते हुए नगर निगम और सिंचाई विभाग ने जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया है। अब नोटिस की मियाद पूरी होने वाली है। इधर, कुछ लोगों ने स्वत: अतिक्रमण हटाना भी शुरू कर दिया है।
नगर के अटरिया पुलिया से नदी के डाउनस्टीम, आवास विकास, बृहस्पति मंदिर और खेड़ा पुलिया तक नदी में जगह-जगह पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किए गए थे। इसके विरुद्ध प्रशासन ने अभियान चलाकर अतिक्रमण को चिह्नित करना शुरू किया। इसमें लगभग 600 अतिक्रमण चिह्नित किए गए। जुलाई की शुरुआत में बाढ़ आने पर प्रशासन ने थोड़ा समय दिया था। उन्होंने नोटिस जारी कर स्वत: अतिक्रमण हटाने को कहा था। कुछ जगहों पर लोगों ने अपने अतिक्रमण को हटाना भी शुरू कर दिया है। उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने बताया कि लगभग सभी अतिक्रमण चिह्नित कर लिए गए हैं। कुछ लोगों ने स्वत: ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।