फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leader of the Opposition Arya toured the area and listened to people's grievances.

Udham Singh Nagar News: नेता प्रतिपक्ष आर्य ने भ्रमण कर सुनीं लोगों की समस्याएं

Sat, 19 Sep 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 19 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Leader of the Opposition Arya toured the area and listened to people's grievances.
बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 18 लाख 50 हजार रुपये की घोषणा की। गांव नमूना और दियोहरी में भाजपा सहित अन्य दल छोड़कर आए 53 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष ने गांव नमूना, अजीमुल्लाभूड़ी, भटपुरी, टांडा महमूद बेदी फार्म, गंगापुर, शिवपुरी, महोली जंगल देवराज फार्म, बड़ा भोज आदि में सभाएं कर लोगों की समस्याएं सुनीं। आर्य ने गांव नमूना में मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख, गांव दियोहरी में पांच लाख, गांव गंगापुर गुरुद्वारा साहिब सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख, मंदिर के लिए तीन लाख, गांव बड़ा भोज में विकास कार्य के लिए दो लाख और मंदिर के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। वहां विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, जिलाध्यक्ष नवदीप कंग, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष सत्यवान गगर्ग, जोरावर सिंह, जिला महामंत्री हरदेव सिंह संधू, रामचदर, गुरमीत सिंह, सतपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed