{"_id":"5bd4b8dfbdec2269be33225c","slug":"51540667615-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की भिड़ंत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक की भिड़ंत, तीन घायल
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज में कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गूलरभोज सैफ्टा फार्म निवासी राहुल बाइक (यूके 06 एके 9527) से पूजा और रीता के साथ गूलरभोज आ रहा था। गोविंदपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार (यूए 04 डी 9029) से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक के दो टुकड़े हो गए जबकि बाइक चालक राहुल (20) पुत्र जवाहर सिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर में कार का टायर फट जाने से चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार और बाइक को पुलिस चौकी ले आई। इधर, चौकी प्रभारी मनोहर चंद ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।