फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   50 quintal ration Scam in Sitarganj

Udham Singh Nagar News: गरीबों का 50 क्विंटल राशन डकार गए सितारगंज में पांच सस्ता गल्ला विक्रेता

Wed, 06 Sep 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
50 quintal ration Scam in Sitarganj
एसडीएम की अगुवाई में कमेटी की जांच में पुष्टि, चार दुकानें निरस्त कर दी गईं, एक विक्रेता दे चुका है इस्तीफा
विज्ञापन

रुद्रपुर। सितारगंज के पांच सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने उपभोक्ताओं को वितरित करने के लिए मिले खाद्यान्न में गड़बड़झाला किया है। डीएम के निर्देश पर एडीएम सितारगंज की अगुवाई में गठित कमेटी की जांच में करीब 50 क्विंटल खाद्यान्न के घपले की पुष्टि हुई है। जांच कमेटी ने मामले की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएम के पास भेज दी है। माना जा रहा है कि इस मामले में सस्ता गल्ला विक्रेताओं से रिकवरी की कार्यवाही की जा सकती है। इनमें से चार दुकानें निरस्त की गई हैं जबकि एक विक्रेता इस्तीफा दे चुके है।
अरविंदनगर शक्तिफार्म निवासी निलिखेश घरामी ने वर्ष 2022 में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर अरविंदनगर और निर्मलनगर के सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर खाद्यान्न वितरण में घपले का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम ने एसडीएम सितारगंज की अगुवाई में कमेटी का गठन किया गया था। मई 2023 में शुरू हुई जांच तीन माह तक चली। इसमें निखिलेश के आरोपों की पुष्टि हुई है। जांच कमेटी ने गेहूं और चावल में घपला होना पाया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता निखिलेश का कहना है कि पूर्व में हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जांच में खाद्यान्न के गठन की पुष्टि हुई थी, लेकिन मात्रा का पता नहीं चल सका था। इसके बाद कमिश्नर ने दुकानों को बहाल कर दिया था। दुकानों की बहाली के खिलाफ फिर से हाईकोर्ट गए थे और बहाली रुक गई। अब जांच कमेटी ने खाद्यान्न की मात्रा सहित रिपोर्ट डीएम को दी है। इधर डीएम उदयराज सिंह ने बताया कि खाद्यान्न गड़बड़ी के जांच संबंधी पत्रावली मंगाई गई है। इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में क्या सामने आया
नियमानुसार एक माह में एक ही बार राशन जारी किया जाता है। लेकिन जांच में पाया गया कि सस्ता गल्ला विक्रेता कमलेश मल्लिक ने नवंबर 2019 में और राशन विक्रेता विश्वजीत विश्वास ने मार्च 2020 में राशनकार्डों में एक से अधिक बार राशन का विक्रय दर्शाया है। जांच रिपोर्ट में कमलेश मलिक अरविंदनगर की ओर से 6.71 क्विंटल गेहूं व 8.54 क्विंटल चावल, विश्वजीत विश्वास अरविंदनगर की ओर से 4.63 क्विंटल गेहूं व 3.91 क्विंटल चावल, हरप्रसाद ढाली निर्मलनगर की ओर 5.60 क्विंटल गेंहू व 7.96 क्विंटल चावल, सुरेश मंडल निर्मलनगर की ओर से 3.86 क्विंटल गेहूं व 2.69 क्विंटल चावल और गोपाल सरकार निर्मलनगर की ओर से 3.95 क्विंटल गेहूं व 1.97 क्विंटल चावल में घपले की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed