{"_id":"570aa1d94f1c1b076fc810fe","slug":"50-acre-farm-caught-fire-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से 50 एकड़ खेत की नरई राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से 50 एकड़ खेत की नरई राख
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौसर कुटरा और मोहम्मदपुर भुड़िया गांव के मध्य के खेतों में दोपहर के समय बिजली की लाइन में से हुई शार्ट सर्किट से नरई में आग लग गयी। कुछ ही समय में आग 50 एकड़ क्षेत्र में फैल गयी।
विज्ञापन
नौसर में लोहे का पुल बंद होने के कारण फायर ब्रिगेड गांव में नहीं पहुंच पायी। तीन गांवों के ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से स्प्रे करने वाली मशीन से पानी का छिड़काव किया, हैरो से फायर लेन काटी गयी। समय रहते आग पर काबू पाने से किसी भी काश्तकार का गेहूं नहीं चला लेकिन जिस 50 एकड़ में नरई जली है। उन खेतों के काश्तकार अब पशुओं के लिए भूषा नहीं निकाल पाएंगे।
विज्ञापन