{"_id":"59209b584f1c1b4e51f22890","slug":"5-million-losses-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोकेमिकल फैक्ट्री आग की भेंट चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोकेमिकल फैक्ट्री आग की भेंट चढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sun, 21 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
आग से 5 करोड़ का नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल स्थित बायोकेमिकल फैक्ट्री शनिवार शाम आग की भेंट चढ़ गई। फैक्ट्री की पैकिंग मशीन से शुरू हुई आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी आगोश में ले लिया। फैक्ट्री में रखे केमिकल ने आग को तेजी से भड़काने का काम किया। दममल की आठ गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। भीषण अग्निकांड में पांच करोड़ की क्षति का अनुमान है। आग लगने का कारण मशीन में शॉर्टसर्किट होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
सिडकुल के सेक्टर 9 के प्लॉट 7जी में शिवशक्ति बायोटेक फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में बायोकेमिकल बनाया जाता है। बताया गया है कि शनिवार को करीब साढ़े चार बजे अचानक फैक्ट्री के अंदर पैकिंग वाली मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में मिथानोल नाम का केमिकल होने के कारण आग तेजी से भड़क उठी। कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगी। फैक्ट्री में आग लगने से वहां खलबली मच गई।
विज्ञापन
फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियों सहित आसपास की कई फैक्ट्रियों के दमकल वाहनों ने भी आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री के अंदर स्थित सिलेंडरों को भी बाहर निकाला। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। तब तक फैक्ट्री की तमाम मशीनों के साथ ही तैयार और कच्चा माल भी जल गया। अग्निकांड में पांच करोड़ की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। नुकसान के बाबत फैक्ट्री के मैनेजर मुनीद से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल के सेक्टर नौ स्थित शिवशक्ति बायोटेक में लगी भीषण आग को काबू करने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ ही अन्य फैक्ट्रियों के साथ आए वाहनों में आये कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाने के लिए लगाए गए आठ दमकल वाहन भी कम पड़ने लगे। इस दौरान अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के साथ ही टाटा, बजाज, हिंदुस्तान जिंक सहित अन्य फैक्ट्रियों के वाहन आग बुझाने में जुटे रहे।
रुद्रपुर। आग की भेंट चढ़ी शिवशक्ति बायोटेक फैक्ट्री के परिसर में 15 परिवार भी रह रहे थे। आग लगने के बाद पुलिस को जब यह सूचना मिली तो खलबली मच गई। सिडकुल चौकी इंचार्ज नरेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने वहां पहुंचकर भीतर रह रहे लोगों को सकुशल बाहर निकालने की जानकारी ली। हालांकि तब तक भीतर रह रहे सभी लोग बाहर आ चुके थे, लेकिन उनके घरों में रखे सिलेंडर खतरे को बढ़ा रहे थे।
जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। फैक्ट्री के भीतर से सभी के सकुशल बाहर निकलने, सिलेंडरों को हटाने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। फैक्ट्री में अग्निकांड के दौरान सेक्टर नौ में घंटों तक अफरातफरी का माहौल रहा। फैक्ट्री में भीषण आग के चलते आसपास की फैक्ट्रियों में भी अफरातफरी मची रही। फैक्ट्री के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया।
खटीमा। बरी अंजनियां ग्राम के टेड़ाघाट गांव निवासी मुरारी राम के झाले में शनिवार सुबह शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग से घरेलू सामान, तीन क्विंटल गेहूं, एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। आग पर ग्रामीणों ने बमुश्किल काबू पाया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। राजस्व विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जबकि पशु चिकित्साधिकारी एसके शर्मा ने झुलसी भैंस का उपचार किया।