फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   36 arrested for violations lock daun 5

लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 36 लोग गिरफ्तार, 17 वाहन सीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
36 arrested for violations lock daun 5
काशीपुर। कोरोना संक्रमण के दौरान लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर काशीपुर व आईटीआई पुलिस ने 36 लोगो को गिरपफतार किया है। पुलिस ने इन सभी को निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया जबकि 17 वाहन सीज किए गए है।
विज्ञापन
लाॅकडाउन-5 का उल्लंघन करने पर आईटीआई थाने के एसआई प्रदीप पंत ने ग्राम बरखेड़ी निवासी संदीप सिंह व बलविंदर सिंह, दभौरा मुस्तहकम निवासी उत्तम सिंह, केशवपुरम निवासी राजीव कुमार, प्रकाश सिटी निवासी राजीव कुमार व श्यामपुरम निवासी आकाश के खिलाफ लाॅकडाउन का उल्लंघन कर मानव जीवन को खतरे में डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा एसआई कपिल कुमार ने सुभाषनगर कालोनी निवासी विजय बहादुर व धर्मेंद्र कुमार, जसपुरखुर्द निवासी ईश्वर दयाल सिंह, प्रकाश रेजीडेंसी निवासी सपन कुमार, हेमपुर इस्माइल निवासी सुरेंद्र कुमार व प्रशांत के खिलाफ भी लाॅकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने बताया कि सभी को निजी मुचलको पर रिहा कर दिया गया है। उधर, काशीपुर पुलिस ने सीओ मनोज कुमार ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने धरपकड अभियान चलाया। इस दौरान 4 मुकदमों में 24 लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने गौतमनगर निवासी सुरेश सिंह, कटोराताल निवासी मौ आरिफ, भगतवाला बिजनौर निवासी कमल कुमार, प्रकाश रेजीडेंसी निवासी संजीव कुमार, काजीबाग निवासी राशिद हुसैन, कविनगर निवासी वसीम अकरम, कुंडा निवासी नफीस अहमद व लक्ष्मीपुरपटी निवासी राशिद हुसैन के खिलाफ लाॅकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं आवास विकास कालोनी निवासी परमवीर सिंह, गिरीताल कालोनी निवासी निखिल कश्यप, कटोाराताल निवासी अब्दुल रऊफ, शांति कालोनी निवासी उमेश कुमार, कुंडा निवासी उदल सिंह, डाक्टर कालोनी निवासी शिवम मित्तल, काजीबाग निवासी मो यामीन, आर्यनगर निवासी मयंक अग्रवाल, कुमांऊ कालोनी निवासी विक्की कश्यप, सिंघान निवासी संजीव कुमार, कविनगर निवासी योगेश, काजीबाग निवासी कादिर हुसैन व विजयनगर निवासी अकरम के खिलापफ लाॅक डाउन के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनिययम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed