फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   32 Pacs computerized

Udham Singh Nagar News: 35 में से 32 पैक्स समितियां कंप्यूटरीकृत

Tue, 02 Sep 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
32 Pacs computerized
समितियों के लेनदेन, किसानों का डेटा किया गया ऑनलाइन
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिले की सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकृत किए जाने का काम किया जा रहा है। इसमें अभी तक 32 समितियों का कंप्यूटरीकरण किया जा चुका है। इसमें समितियों के वर्षवार आहरण-वितरण के आंकड़े ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

ऊधमसिंह नगर में कुल 35 सहकारी समितियां कार्यरत हैं। यहां से वर्षवार किसानों को खाद-बीज का वितरण किया जाता है तो किसानों को कृषि लोन भी दिए जाते हैं। अभी तक समितियों पर ऑफलाइन काम ही होता रहा है। अब समितियों को भी हाईटेक करने का काम किया जा रहा है। सहकारिता विभाग की तरफ से सभी समितियों को कंप्यूटरीकृत करने का काम किया जा रहा है। इसमें 2020-21 से अब तक वर्षवार आंकड़े अपलोड किए जा रहे हैं। सीडीओ दिवेश शाशनी ने भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना पैक्स कंप्यूटर सिस्टम की समीक्षा की। इसमें विभाग की तरफ से बताया गया कि जिले की 35 सहकारी समितियों में से 16 समितियों का वर्ष 2020-21 का कंप्यूटरीकरण किया जा चुका है। इस समितियों पर लेन-देन से लेकर सभी दस्तावेज ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2021-22 में 10, 2022-23 में चार और वित्तीय वर्ष 2023-24 में तीन समितियों को ऑनलाइन किया जा चुका है। अभी तक कुल 32 समितियों का कंप्यूटरीकरण किया गया है, शेष समितियों पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed