{"_id":"5a945be74f1c1bb2208bb767","slug":"31519672295-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारिता को मिशन बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारिता को मिशन बनाने पर दिया जोर
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। मासिक पत्रिका प्रेरणा अंशु के वार्षिक समारोह के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में मीडिया की भूमिका और दायित्व पर चर्चा की गई। गोष्ठी में पत्रकारिता को मिशन बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान एनएसडी दिल्ली के कलाकारों ने नाटक कलिंग विजय नाटक का मंचन किया।
क्षेत्र के एक स्कूल प्रांगण में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह ने कहा कि मीडिया की सकारात्मक भूमिका के चलते अरविंद केजरीवाल का उदय हुआ था। उन्होंने पत्रकारिता को मिशन बनाने पर जोर दिया। वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पत्रकार और पत्रकारिता की अपनी सीमा है।
पत्रकार समस्या तो उठा सकता है, मगर उसे मुकाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जनता की है। वरिष्ठ पत्रकार आकाश प्रकाश ने कहा कि मीडिया कर्मियों का दायित्व सही सूचना लोगों तक पहुंचाने की है। पहले पत्रकारिता एक मिशन था। अब यह व्यवसाय बन गया है। वरिष्ठ गांधीवादी नेता हिमांशु कुमार ने कहा कि देश की आजादी और इमरजेंसी के दौरान मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ पत्रकार पलास विश्वास ने छोटे से कस्बे से लंबे समय से पत्रिका के सफलता पूर्वक संपादन पर प्रेरणा अंशु परिवार की सराहना की।
विज्ञापन
पत्रिका के संपादक प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया। एनएसडी दिल्ली के कलाकारों ने मोहन राकेश की ओर से लिखित और अनुराग वर्मा की ओर से निर्देशित नाटक कलिंग विजय का मंचन किया। नाटक के माध्यम से आज के मानव की मानसिक उलझन और नैतिक मूल्यों के साथ भ्रष्टाचार और वर्तमान परिवेश पर गहरा कटाक्ष किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विरेश सिंह और रूपेश सिंह ने किया। वहां अजीत बिसारिया, जीएल खुराना, डॉ. अभिजीत कुमार, गीता सिंह, हीरा जंगपांगी, पद्दोलोचन विश्वास, मनोज राय, विकास सरकार, हरजीत सिंह, दीपक मक्कड़, रवि सिंह, विजय सिंह, कैलाश चंदोला, अजित कुमार आदि थे।