फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   30 athlete from uttarakhand will take part in national event

30 खिलाड़ी जाएंगे गोवा

Fri, 05 Jan 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Fri, 05 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
30 athlete from uttarakhand will take part in national event
1500 मीटर की दौड़ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ ने गोवा में होने वाली राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए विभिन्न वर्गों में 30 खिलाड़ियों का चयन किया है। गोवा में 14 जनवरी को 52वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री होनी है। जिसके लिए उत्तराखंड की टीम का चयन कर सूची जारी कर दी गई है।
 उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने बताया कि 10 किमी दौड़ बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर के सरजीत, रोहित कुमार, नैनीताल के भास्कर चंद्रा, पिथौरागढ़ के सुनील यादव, अल्मोड़ा के दिनेश सिंह, बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर की अनीता चौधरी, देहरादून की शोभा राणा, अल्मोड़ा की रीता बिष्ट, चंपावत की पूजा बिष्ट, पिथौरागढ़ की बबीता, नैनीताल की दया अधिकारी को चुना गया है। आठ किमी 20 आयु बालक वर्ग में साई काशीपुर के मोहन सैनी, हरिद्वार के निशु कुमार, ऊधमसिंह नगर के मोहम्मद रियाज, चमोली के राजीव, अल्मोड़ा के प्रकाश चंद्र आर्य, छह किमी 18 आयु बालक में साई काशीपुर के छोटेलाल, अंकुश, बालिका में ऊधमसिंह नगर की मनीषा, चार किमी 18 आयु बालिका वर्ग में देहरादून की राधा, रेशमा पटेल, दो किमी 16 आयु बालक वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के हर्षदीप सिंह, सिद्धार्थ, बालिका वर्ग में देहरादून की संध्या आदि का चयन किया गया।
विज्ञापन


 बता दें कि बीती 24 दिसंबर को बैलजुड़ी में राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के करीब 477 धावकों ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया सभी चयनित धावक 14 जनवरी को गोवा में होने वाली राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। टीम मैनेजर सरफराज चौधरी और रफीक को साथ ही कोच मुकेश को बनाया गया है। जो टीम को लेकर 10 जनवरी को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed