{"_id":"68570b0f1fe37b80050ba23a","slug":"27545-lakh-liters-of-water-was-saved-and-recharged-in-nine-months-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-126262-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नौ माह में 27545 लाख लीटर पानी बचाया और रिचार्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नौ माह में 27545 लाख लीटर पानी बचाया और रिचार्ज किया
Sun, 22 Jun 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बीते वित्तीय वर्ष जल संचयन और जल संरक्षण के क्षेत्र में बढि़या काम करने पर ऊधमसिंह नगर को नेशनल अवाॅर्ड मिलने की उम्मीदें जीवंत हो गईं हैं। जल शक्ति मंत्रालय के 6वें नेशनल वाटर अवाॅर्ड के लिए उत्तराखंड से केवल यूएस नगर का ही चयन किया गया है।
यूएस नगर ने नौ माह में 27545 लाख लीटर पानी बचाया और रिचार्ज किया। देश के 6वें नेशनल वाटर अवाॅर्ड के लिए जल संरक्षण व जल संचयन में बढि़या काम करने वाले जिलों को आवेदन करना था।
इसमें 31 मार्च 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक जल संचयन और संरक्षण के क्षेत्र में किए गए काम के आधार पर आवेदन करना था। इसके लिए पूरे देश को पांच जोन में बांटा गया था। नाॅर्थ जोन में यूपी और उत्तराखंड को रखा गया था। यूपी से 10 काे चुना गया है।
विज्ञापन
नौ माह की अवधि के दौरान कुल रिचार्ज पिट, रिचार्ज शाफ्ट निर्माण, रिवर चैनलाइजेशन आदि किए गए कार्यों के आधार पर आवेदन किए गए। इसमें सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्राम विकास विभाग, कृषि, उद्यान, शिक्षा, नगर निगम रुद्रपुर, काशीपुर, स्वजल, मत्स्य, पेयजल निगम आदि विभागों की ओर से किए गए काम शामिल थे।