{"_id":"681e507ecedcb7182309f9ba","slug":"20-overloaded-vehicles-were-seized-during-a-campaign-at-night-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-124514-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रात में अभियान चलाकर 20 ओवरलोड वाहन सीज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रात में अभियान चलाकर 20 ओवरलोड वाहन सीज किए
Sat, 10 May 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह अभियान चलाकर 20 ओवरलोड वाहनों का चालान किया।
एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह और परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मालवाहक वाहनों के साथ ही यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग मिली। बसों में तक क्षमता से अधिक यात्री भरे थे।
एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि अभियान के दौरान 20 वाहनों में क्षमता से अधिक लोड मिला इनमें अधिकतर भार वाहन थे।
बताया कि सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। 45 अन्य वाहनों का चालान किया। अब हर दिन सुबह और रात को भी अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन संचालकों पर नकेल कसी जाएगी। नियम तोड़ने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।