{"_id":"5dfd1e778ebc3e8792796b07","slug":"2-e-rikshaw-on-one-number-plate-kashipur-news-hld366359491","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही नंबर प्लेट पर दौड़ रहे दो ई-रिक्शा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही नंबर प्लेट पर दौड़ रहे दो ई-रिक्शा सीज
विज्ञापन
काशीपुर में एक ही नंबर की पकड़ी गई ई-रिक्शाओं के साथ सिपाही।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एआरटीओ ने चेकिंग अभियान के दौरान एक ही नंबर प्लेट पर चल रही दो ई-रिक्शा को सीज किया है। चेकिंग के दौरान टीम ने 26 वाहनों का चालान कर 6 चार पहिया वाहनों को सीज कर दिया।
शुक्रवार को एआरटीओ अनिता चंद ने टीम के साथ टांडा तिराहे पर चेकिंग की। एआरटीओ ने वहां से गुजरी दो ई-रिक्शाओं को रोककर उनके चालकों से दस्तावेज मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा सके। जांच में दोनों पर एक ही नंबर की प्लेट लगी पाई गई। ई-रिक्शा (यूके 18ईआर 0433) को महेशपुरा निवासी शौकत अली चलाते मिला, जबकि उक्त रिक्शा का पंजीकरण महेशपुरा निवासी वीरेंद्र के नाम पर है। नीले रंग की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) ई-रिक्शा के पीछे लगी थी, जो सही पाई गई। आगे की नंबर प्लेट आगे चल रही ई-रिक्शा पर लगी मिली। इसे कचनालगाजी निवासी हरपाल चला रहा था। दोनों ई-रिक्शा पर महेशपुरा निवासी बाबू ने अपना दावा प्रस्तुत किया। बाबू के पास छह ई-रिक्शा होना बताया गया। दस्तावेजों के अभाव में एआरटीओ ने दोनों ई-रिक्शा, टैंपो, स्कूली वैन सीज कर दिए।
एक ही एचएसआरपी नंबर प्लेट पर दो-रिक्शा पकड़ी गई। दोनों वाहनों की सीज कर दिया है। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर संचालित करने पर ई-रिक्शा चालक के स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
- अनिता चंद, एआरटीओ, काशीपुर।