{"_id":"5c4dffd4bdec2259c00693c8","slug":"191548615636-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फैंकने पर अनाज मंडी और फल मंडी को भेजा निगम ने नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा फैंकने पर अनाज मंडी और फल मंडी को भेजा निगम ने नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर में सड़क में कूड़ा फेंकने पर नगर निगम ने अनाज मंडी और आवासीय कॉलोनी, फल मंडी को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही एक डेयरी पर प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
बीते दिनों अमर उजाला ने अनाज मंडी, फल मंडी समेत अन्य जगहों पर कूड़ा फेंकने का समाचार प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पीसीबी की टीम ने एक अस्पताल का निरीक्षण किया था। खुले में जैव चिकित्सीय कचरा फेंकने की पुष्टि होने पर पीसीबी ने अस्पताल पर 50 हजार रुपये जुर्माने की संस्तुति मुख्यालय भेजी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने सेनेट्री इंस्पेक्टर विकास कुमार के साथ प्रतिबंधित पॉलिथीन, कूड़ा, बायोमेडिकल वेस्ट फेंकने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने कूड़ा फेंकने पर नोटिस जारी किए, जबकि पटेल नगर में एक डेयरी पर नगर आयुक्त की चेतावनी के बाद भी प्रतिबंधित पॉलिथीन प्रयोग करने पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाकर पॉलिथीन जब्त की।
इधर, रतन सिनेमा रोड स्थित एक स्पोर्ट्स की दुकान और एक मिष्ठान भंडार से जब्त पॉलिथीन को जांच के लिए भेजा था। जांच में फेल होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही तीन दिन के भीतर सभी पॉलिथीन निगम में जमा करने का नोटिस जारी किया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साहनी ने बताया कि रामनगर रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर मेडिकल वेस्ट पड़ा मिलने पर संबंधित पैथोलॉजी लैब को चिह्नित किया गया। बताया उक्त लैब को नोटिस भेजने के साथ ही 50 हजार रुपये जुर्माना की संस्तुति की गई है।