{"_id":"5abd32814f1c1bba618b4674","slug":"181522348673-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसपुर में बाल्टी में डूबकर एक मासूम की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को ग्राम रायपुर में गुलशेर अहमद का डेढ़ वर्षीय पुत्र अरहम घर के आंगन में खेल रहा था। घर के सभी लोग अपने कमरे में थे। बताते है कि आंगन में ही पानी से भरी एक बाल्टी भी रखी थी। इस बीच अरहम बाल्टी के साथ खड़ा हो गया। तथा पानी से खेलने लगा। बताते है कि जैसे ही अरहम ने पानी में अपनी गर्दन डाली। उसका संतुलन बिगड़ गया ओर वह बाल्टी में गिर गया। बाल्टी में गिरने के कुछ देर बाद ही अरहम की मौत हो गई। अरहम को बाल्टी में गिरा देख परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास लाए। डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। अरहम की मौत से गांव में शोक की लहर है। मासूम को दफन कर दिया गया है।