फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   तीन मार्च को जंतर मंतर पर गरजेंगे पूर्व अर्द्धसैनिक

तीन मार्च को जंतर मंतर पर गरजेंगे पूर्व अर्द्धसैनिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
तीन मार्च को जंतर मंतर पर गरजेंगे पूर्व अर्द्धसैनिक
खटीमा। पूर्व अर्द्धसैनिक कल्याण समिति की बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि घोषणा के बाद भी समान रैंक समान पेंशन सहित अन्य समस्याओं के समाधान पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। बैठक में तीन मार्च को जंतर मंतर में प्रदर्शन की घोषणा की गई।
विज्ञापन

समिति कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष पूर्व कमांडेंट जीएस बिष्ट ने कहा कि रेवाड़ी में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नें समान रैंक समान पेंशन की घोषणा की थी। चार साल बीतने पर भी इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर 80 प्रतिशत अर्द्धसैनिक तैनात रहकर सुरक्षा करते हैं लेकिन अर्द्धसैनिक बलों को सेना के समान सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। इसके बाद समिति कार्यालय से बैनर, पोस्टर एवं तिरंगे के साथ जुलूस निकाला और तहसील परिसर में नारेबाजी की। वहां पर इंस्पेक्टर होशियार खनका, पद्म सिंह, मनमोहन सिंह गैड़ा, एसएस कन्याल, एमएस भंडारी, उत्तम सिंह, होशियार सिंह सामंत, बहादुर सिंह बिष्ट, बीबी गुरुंग, सुरेश चंद, राधेश्याम, जमुना सिंह, रामचरन सिंह, भवान सिंह सामंत, विष्णु, मालती भट्ट, रतना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed