फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard enters farmhouse; panic ensues.

Udham Singh Nagar News: फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ, दहशत

Thu, 03 Sep 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 03 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Leopard enters farmhouse; panic ensues.
बाजपुर। गांव विक्रमपुर स्थित एक फार्म हाउस में मंगलवार रात तेंदुआ घुस गया। वह फार्म हाउस में बंधे कुत्ते पर झपटने वाला था कि लोगों ने शोर मचा दिया। इससे वह दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

फार्म हाउस स्वामी भगवान सिंह भुल्लर ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी से काफी देर तक दहशत का माहौल रहा। इससे पहले भी तेंदुआ पांच बार उनके फार्म हाउस में घुसकर पांच कुत्तों को निवाला बना चुका है। लगातार तेंदुए की आवाजाही से आसपास के लोगों में भी भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की मांग की है। बन्नाखेड़ा रेंजर नवल किशोर कपिल ने बताया कि तेंदुए के फार्म हाउस में आने की जानकारी मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

बंडिया में घर के बाहर दिखा तेंदुआ
मझोला। बंडिया गांव में मंगलवार रात घर के बाहर तेंदुआ दिखने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। तेंदुआ की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए। तेंदुआ ग्रामीण परगट सिंह के घर के बाहर घूम रहा था। परिवार के लोगों ने सुबह के समय सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुए को देखने के बाद वन विभाग को सूचना दी। रेंजर हरेंद्र सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed