{"_id":"5b5f5d4b4f1c1b6f668b6584","slug":"161532976459-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने एआरटीओ कार्यालय परिसर से एजेंटों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने एआरटीओ कार्यालय परिसर से एजेंटों को खदेड़ा
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एसडीएम ने एआरटीओ कार्यालय परिसर में छापा मारा। उन्होंने लोनिवि के कर्मचारियों और पुलिस के साथ एजेंटों को परिसर से बाहर खदेड़ दिया। उन्होंने चेताया कि बुधवार तक अपने खोखे परिसर से हटा लें।
सोमवार को कुंडेश्वरी मार्ग पर स्थित एआटीओ कार्यालय परिसर में एसडीएम दयानंद सरस्वती ने छापा मारा। पुलिस और एसडीएम को देख अपने खोखों में अवैध रूप से वाहनों के कागजात तैयार कर रहे एजेंटों में खलबली मच गई।
एसडीएम ने भी पुलिस और कर्मचारियों के साथ एजेंटों को दूर तक दौड़ाया। एसडीएम ने एजेटों को बुधवार तक अपना तामझाम समेट कर एआरटीओ कार्यालय परिसर खाली करने अन्यथा सभी सामान व खोखे उठाकर ले जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इधर, एआरटीओ अनिता चंद ने बताया कि उन्होंने एजेंटों को परिसर से बाहर जाने के लिए कई बार कहा था। लेकिन वह नहीं माने। इस पर उन्होंने लोनिवि और एसडीएम से शिकायत की थी।