{"_id":"5b5cbb134f1c1b54208b5b63","slug":"161532803859-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर मेट्रोपोलिस प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर मेट्रोपोलिस प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस सिटी में व्याप्त समस्याओं का समाधान नहीं होने से गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। इधर, प्रबंधन ने समस्याओं के समाधान के लिए कार्यवाही करने की बात कही है।
सिटी के लोग शनिवार सुबह हाउसिंग क्लब में पहुंचे और सुपरटेक कंपनी के विरोध में छपवाए बैनर के साथ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सुपरटेक ने पुराने नक्शे में दर्शाए गए भूभाग को बेच दिया है और निर्माण में कई बदलाव कर दिए हैं। कॉलोनी में वादे के मुताबिक सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। बताया कि शुक्रवार शाम को सुपरटेक के फैसिलिटी ऑपरेशन मैनेजर अनुज पचौरी एवं सुरक्षा प्रभारी के साथ स्थानीय लोगों की वार्ता हुई थी।
इसमें विभिन्न समस्याओं के समाधान के साथ ही कथित धांधली की जांच कराए जाने पर सहमति बनी थी। लेकिन, जनरेटर से विद्युत आपूर्ति के बढ़ाए गए मूल्य और फैसिलिटी मैनेजमेंट को निवासियों को हस्तांतरित किए जाने पर गतिरोध बन गया था। वहां, रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष देवेंद्र शाही, उपाध्यक्ष संजय अरोरा, डॉ. एके शर्मा, डॉ. दया पांडे, बीएस चौम्वाल, सुमित सक्सेना, संजय सिंह, राकेश सिंह, एसएस बोरा, असलम कोहरा, राजेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
फैसिलिटी ऑपरेशन मैनेजर अनुज पचौरी ने बताया कि डीजल पर यूनिट रेट को लेकर लोगों को ऐतराज था। आरोप है कि सोसायटी के अध्यक्ष ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। कहा कि फैसिलिटी प्रबंधन को हस्तांतरण को लेकर कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन यह व्यवस्थित तरीके से ही संभव हो पाएगा। प्रबंधन ने कहा कि कॉलोनी के लोगों की समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश की जा रही है।