{"_id":"5a4e7aab4f1c1bcd6d8b7f0e","slug":"161515092651-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में बहुद्देशीय शिविर सात जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में बहुद्देशीय शिविर सात जनवरी को
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य में बहुउद्देशीय शिविर सात जनवरी को सुबह 11 बजे से लगेगा। यह आयोजन मोहम्मदपुर भुड़िया स्थित प्राथमिक विद्यालय में होगा।
सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरुण वोहरा ने बताया कि शिविर में मुख्य न्यायमूर्ति, न्यायाधीश, अधिवक्ताओं के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, एसिड हमले से पीड़ितों के लिये तात्कालिक विधिक सहायता एवं महिलाओं के लिये जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से शासकीय कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्टाल लगाकर उपलब्ध कराई जायेगी। विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र हाथों हाथ बनाए जाएंगे। शिविर में मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।